राकेश कृष्णन
केरल विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टडीज़ में पीएच.डी की उपाधि पानेवाले राकेश कृष्णन। कलमश्शेरी राजगिरि स्कूल ऑफ मानेजमेट में असिस्टेंट प्रोफसर एवं युनिर्वेसिटी कॉलेज, तिरुवनन्तपुरम के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यापक डॉ.एम.एस. राधाकृष्णपिल्लै और आट्टिगंल सरकारी कॉलेज की पूर्व प्रिन्सिपल डॉ. के.निर्मल कुमारी अम्मा का पुत्र है। केरल विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो.डॉ.जी.गणेश ने शोध कार्य में राकेश कृष्णन का पथप्रदर्शन किया।
सुस्मिता.एस.वी
केरल विश्वविद्यालय से ''समकालनी कहानी में मीड़िया का प्रभाव'' (हिन्दी) विषय पर पीएच.डी की उपाधि पानेवाली श्रीमती सुस्मिता.एस.वी। अवकाश प्राप्त सुबेदार मेजर एस.विजयप्पन नायर और तंकम की पुत्री है। पोत्तनकोड नागप्पा इंडस्ट्रीस का मालिक पणिमूला विजयविलास के वी.जे.संतोष कुमार की पत्नी है। नीरमणक्करा एन.एस.एस.कॉलज की असिस्टेंट प्रो.डॉ.आशा.एस.नायर ने शोधकार्य में सुस्मिता का पथप्रदर्शन किया।
पीएच.डी की उपाधि
डॉ. अतुल प्रसाद
डॉ. अतुल प्रसाद को Enabling Energy-Efficient and Backhaul-aware Next Generation Networks' के ऊपर अपने शोध कार्य के लिए आल्टो विश्वविद्यालय, फिनलैंड से डॉक्टर ऑफ सायन्स (D.Sc) की उपाधि प्रदान की गयी है ।
अतुल प्रसाद ने अपनी स्कूली शिक्षा तिरुवनंतपुरम क्राइस्ट नगर और सेंट जोसफ्स स्कूलों में प्राप्त की और ई सी ई में बी.टेक की उपाधि एस.सी.टी से । वह आल्टो विश्व विद्यालय, फिनलैंड में संचार अभियांत्रिकी (Communication Engineering) एम.एससी टेक के लिए भर्ती होने से पहले Huawei Technology में काम कर रहे थे और संप्रति नोकिया शोध केन्द्र में वरिष्ठ शोध कर्ता के पद पर काम कर रहे हैं ।
वह आई ई ई ई ग्लोबकोम 2014 में मानक कार्यशाला के शोध के सह अध्यक्ष हैं और आपने टीपीसी में कई अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं और संगोष्ठियों में सेवा की है । आप कई अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों और जर्नल प्रकाशनों में (सह) लेखक और कई 4G और 5G radio access नेटवर्कों पर कई पेटेंड अनुप्रयोगों के सह आविष्कारकर्ता भी हैं ।
आप स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर से अवकाश- प्राप्त श्री जी.शिवप्रसाद और श्रीमती वी.श्रीकला, श्रेयस, गौरीशपट्टम, तिरुवनंतपुरम के सुपुत्र हैं ।
आपका भाई श्री.अरुण शंकर प्रसाद (बी.टेक) संप्रति Qburst Technologies, टेकनोपार्क, तिरुवनंतपुरम में वरिष्ठ सोफ्टवेयर वास्तुविद (Senior Software Architect) हैं ।

केरलाञ्चल
नया कदम , नई पहल ; एक लघु, विनम्र प्रयास।


संपादक
डॉ.एम.एस.राधाकृष्ण पिल्लै (डॉ.एम.एस.आर.पिल्लै)
सहसंपादक
सलाहकार समिति
संपादकीय विभाग में सहयोग:
सहयोगी संस्थाएँ:
कार्तिका कंप्यूटर सेंटेर ,
कवडियार, तिरुवनंतपुरम-695003
देशीय हिन्दी अकादमी,
पेरुंगुष़ी, तिरुवनंतपुरम-695305

हिन्दी भाषा तथा साहित्य केलिए समर्पित एक संपूर्ण हिन्दी वेब पत्रिका
07/03/16 00:24:21
Last updated on

सहसंपादक की कलम से



संपादकीय
'केरलाञ्चल' एक बिलकुल ही नई वेब पत्रिका है । हिन्दी के प्रचार प्रसार और प्रयोग के क्षेत्र में बिलकुल ही नयी पत्रिका । हिन्दी के प्रचार, प्रसार और प्रयोग के क्षेत्र में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय हिन्दी संस्था संघ, दिल्ली के अधीन ही कई स्वैच्छिक हिन्दी संस्थाएं कार्यरत हैं । भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए अधिनियम बनाये गये है और उसके तहत देश भर में कर्मचारियों और साधारण नागरिकों में भी कार्यसाधक ज्ञान या हिन्दी के प्रति रुचि पैदा करने या बढाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । हर साल सितंबर महीने में चौदह तारीख को देश-भर की हिन्दी संस्थओं, केंद्र सरकारी आगे पढ़ें
सूचना प्रौद्योगिकी के इस नये युग में हमारी ओर से एक लघु विनम्र प्रयास 'केरलाञ्चल' नाम से एक वेब पत्रिका के रूप में यहाँ प्रस्तुत है। आज इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर में ही नहीं मोबईल फोनों में भी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपनी जान-पहचान की भाषा में खबरें पढ़ सकते हैं। प्रादुर्भाव के समय वेब पत्रकारिता (सायबर जर्नलिज़म) कुछ अंग्रेज़ी साइटों तक सीमित रहा। लेकिन पिछले पच्चीस-तीस वर्षों के अन्तराल में निकले हिन्दी वेबसाइटों की भरमार देखकर इस क्षेत्र में हुए विकास और लोकप्रियता हम समझ सकते हैं। हिन्दी यूनिकोड का विकास हिन्दी वेब पत्रकारिता का मील पत्थर आगे पढ़ें