रसूल पूक्कुट्टी को 'गोल्डन रील' पुरस्कार
ओस्कार पुरस्कार विजेता श्री रसूल पूक्कुट्टी को ध्वनि मिश्रण के लिए एस साल का 'गोल्डन रील' पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार मिलनेवाला पहला एशियायी व्यक्ति है कोल्लम विलक्कुपारा के श्री.रसूल पूक्कुट्टी।'इंडायास डॉटर' (भारत की पुत्री) नामक डोक्युमेंटरी के लिए उसे यह पुरस्कार दिया गया है । निर्भया मामले को लेकर टेस्ली उड्विन द्वारा निर्मित यह डोक्युमेटरी भारत में प्रतिबंधित किया है ।
बेस्ट सौंड एंड म्यूसिक एडिटिंग टेलिविशन डोक्युमेंटरी षोर्टफार्म विभाग में उन्हें यह पुरस्कार मिला हैं।अपनी खुशी ट्विटर द्वारा प्रकट करते उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार निर्भया की आत्मा के लिए समर्पित है ।अमेरिका के लॉस एंजेल्स में आयोजित समारोह में पूक्ट्टी ने यह पुरस्कार स्वीकृत किया है ।
सिनेमा और डोक्युमेटरियों के ध्वनी मिश्रकों के विश्व संगठन 'मोषन पिक्चेर्स सौंडएडिटेर्स' द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है ।मोषन पिक्चेर्स का यह 63 वाँ पुरस्कार रसूल पूक्कुट्टी को दिया गया है। 2009 में स्लम डोग मिल्यनेयर के लिए आपको ओस्कार पुस्कार मिला था ।
रसूल पूक्कुट्टी को 'केरलांञ्चल' की बधाइयाँ ।
-रंजू.

केरलाञ्चल
नया कदम , नई पहल ; एक लघु, विनम्र प्रयास।


संपादक
डॉ.एम.एस.राधाकृष्ण पिल्लै (डॉ.एम.एस.आर.पिल्लै)
सहसंपादक
सलाहकार समिति
संपादकीय विभाग में सहयोग:
सहयोगी संस्थाएँ:
कार्तिका कंप्यूटर सेंटेर ,
कवडियार, तिरुवनंतपुरम-695003
देशीय हिन्दी अकादमी,
पेरुंगुष़ी, तिरुवनंतपुरम-695305

हिन्दी भाषा तथा साहित्य केलिए समर्पित एक संपूर्ण हिन्दी वेब पत्रिका
07/03/16 00:24:18
Last updated on

सहसंपादक की कलम से



संपादकीय
'केरलाञ्चल' एक बिलकुल ही नई वेब पत्रिका है । हिन्दी के प्रचार प्रसार और प्रयोग के क्षेत्र में बिलकुल ही नयी पत्रिका । हिन्दी के प्रचार, प्रसार और प्रयोग के क्षेत्र में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय हिन्दी संस्था संघ, दिल्ली के अधीन ही कई स्वैच्छिक हिन्दी संस्थाएं कार्यरत हैं । भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए अधिनियम बनाये गये है और उसके तहत देश भर में कर्मचारियों और साधारण नागरिकों में भी कार्यसाधक ज्ञान या हिन्दी के प्रति रुचि पैदा करने या बढाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । हर साल सितंबर महीने में चौदह तारीख को देश-भर की हिन्दी संस्थओं, केंद्र सरकारी आगे पढ़ें
सूचना प्रौद्योगिकी के इस नये युग में हमारी ओर से एक लघु विनम्र प्रयास 'केरलाञ्चल' नाम से एक वेब पत्रिका के रूप में यहाँ प्रस्तुत है। आज इंटरनेट के माध्यम से कंप्यूटर में ही नहीं मोबईल फोनों में भी दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपनी जान-पहचान की भाषा में खबरें पढ़ सकते हैं। प्रादुर्भाव के समय वेब पत्रकारिता (सायबर जर्नलिज़म) कुछ अंग्रेज़ी साइटों तक सीमित रहा। लेकिन पिछले पच्चीस-तीस वर्षों के अन्तराल में निकले हिन्दी वेबसाइटों की भरमार देखकर इस क्षेत्र में हुए विकास और लोकप्रियता हम समझ सकते हैं। हिन्दी यूनिकोड का विकास हिन्दी वेब पत्रकारिता का मील पत्थर आगे पढ़ें